श्रीनिवास आर्य बने एसपी के युवजन सभा के जिलाध्यक्ष.

Galgotias Ad

gr noida

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के निर्देश पर श्रीनिवास आर्य को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ने नियुक्ति का प्रमाण पत्र सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान राज्यमंत्री दीप सिंह पाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह भाटी और पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

हेरिटेज क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान राज्यमंत्री दीप सिंह पाल ने कहा कि पार्टी मेहनती युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। पार्टी मेहनती युवाओं को जिम्मेदारी सौंप कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना चाहती है। आने वाले समय में पार्टी में युवाओं का बेहतर भविष्य है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि श्रीनिवास आर्य कई सालों से मन लगन के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं। विभिन्न अवसरों पर उन्होंने पार्टी में युवाओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर ने कहा कि श्रीनिवास आर्य की पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री मामनीय अखिलेश सिंह यादव ने युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है। इससे जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उम्मीद है कि श्रीनिवास आर्य युवाओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्रीनिवास आर्य ने युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी नेताओं का आभार जताया और कहा कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

इस अवसर पर एमएलसी अवधेश सिंह यादव, राजकुमार भाटी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्रजपाल राठी, विनोद यादव, भिष्म यादव, सूबे यादव, अमित कुमार, नवीन नागर, आजाद प्रधान, सुंदर भड़ाना, होम सिंह यादव, मनोज यादव, जगत चौधरी, इंदर प्रधान, डॉक्टर इंदरपाल छोकर, श्रीमती कृष्णा चौहान, प्रिया गर्ग, चौधरी रघुवर सिंह, राजे प्रधान, मास्टर अलीशेर, ऋषि कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

Comments are closed.